फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ayodhya Center of Faith, Banagaa Ramamandir: Keshav Maurya

अयोध्या आस्था का केंद्र, बनेगा राममंदिर: केशव मौर्या

Fri, 26 Oct 2018 12:13 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 26 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Center of Faith, Banagaa Ramamandir: Keshav Maurya
रमाशंकर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य।
बक्शा/जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। वहां राम मंदिर बनेगा। जरूरत पड़ी तो कानून में संशोधन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  29 अक्तूबर से सर्वोच्च न्यायालय में रोज सुनवाई होनी है।   
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री  गुरुवार को बक्शा विकास खंड के सवंसा गांव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अशोक कुमार उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व. रमाशंकर उपाध्याय के त्रयोदशाह कार्यक्रम में श्रंद्धाजलि देने आए थे। राममंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय की प्रतीक्षा है। इसके बाद आपसी बातचीत से हो या कानून में संशोधन से राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में कराया जाएगा। राफेल खरीद के सवाल पर कहा कि  राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं। जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है। भारत जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त होगा। उन्होंने सीबीआई मुद्दे पर कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जो भी गलत करेगा कानून के दायरे में आयेगा और उसे सजा मिलेगी। उन्होंने गांवों में छुट्टे पशुओं की रोकथाम पर कहा कि प्रत्येक जिलों में एक-एक करोड़ रुपया आवंटित किया जा चुका है। गौशाला जल्द ही बनते ही किसानों को राहत मिल जाएंगी। इसके पूर्व डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर ठीक दो बजे सवंसा गांव उतरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजाराम यादव, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्र, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेद्वी, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, संघ प्रचारक शिवप्रताप, ओमप्रकाश सिंह, पाणिनि सिंह, सजल सिंह, अरुण उपाध्याय, राजमणि सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, श्रीपति उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, सतीश सिंह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, डब्लू उपाध्याय, जयशंकर पाल, भूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed