फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awareness regarding corruption raised at the public outreach meeting.

Jaunpur News: जनचौपाल में भ्रष्टाचार के प्रति किया गया जागरूक

Wed, 01 Jul 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Awareness regarding corruption raised at the public outreach meeting.
क्षेत्र के पट्टी जियाराय गांव में भ्रष्टाचार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य अतिथि विभाग के राष्ट्रीय महासचिव सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ाई तभी सफल हो सकती है, जब आम नागरिक निर्भीक होकर आगे आएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वतखोरी, सरकारी योजनाओं में अनियमितता, कार्यालयों में अवैध वसूली, उत्पीड़न व किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का शिकार हो, तो उसकी सूचना विभाग को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जन चौपाल में विभाग की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया व भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी स्थापित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, सौरभ सिंह, प्रियम सिंह, हर्षित सिंह, विकास जायसवाल, जोखन सिंह, बबलू सिंह, हरिशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed