फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Award declared for seven villages, budget of 30 crores released

Jaunpur News: सात गांवों का अवार्ड घोषित, 30 करोड़ का बजट जारी

Sat, 22 Apr 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Award declared for seven villages, budget of 30 crores released
जौनपुर। जिले में भदोही की सीमा से पालीटेक्निक चौराहे तक जाने वाले फोरलेन सड़क के लिए मड़ियाहूं के सात गांवों का अवार्ड घोषित किया गया है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। इन गावों के काश्तकार अभिलेख जमा करेंगे फिर भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 135-ए मार्ग पर 38 किमी फोरलेन मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके तहत मड़ियाहूं तहसील के 34 गांव व सदर तहसील के 34 गांव लिए गए है। पूर्व में सदर तहसील के नौ गांव लिए गए थे अब मड़ियाहूं तहसील के सात गांव को लिया गया है। इन सात गांवों में पचवल, सिधवन, मई, धनुहा, रामपुर धनुआ, जोगापुर प्रथम, पाली है, यहां करीब 2196 काश्तकार है। इन गांवों का अवार्ड घोषित किया जा चुका है। अभिलेख जमा करने वालों में ही मुआवजा का वितरण किया जा रहा है। अभी तक मड़ियाहूं तहसील के सात गांवों के लिए 30 करोड़ 23 लाख 73 हजार 984 रुपये का बजट प्राप्त हुआ है तो सदर तहसील के नौ गांवों के लिए अब तक 11 करोड़ 67 लाख सात हजार का बजट प्राप्त हुआ है। इन दोनों ही तहसीलों में 746 काश्तकारों में चार करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि फोरलेन निर्माण के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पीडब्ल्यूडी की तरफ से काम चल रहा है। पालीटेक्नकि व रामपुर बाजार में नाली निर्माण का काम चल रहा है, हालांकि काम की प्रगति बहुत धीमी है।
विज्ञापन

शासन स्तर से 135-ए मार्ग फोरलेन निर्माण के लिए काश्तकारों के लिए 30 करोड़ का मुआवजा प्राप्त हुआ है। मड़ियाहूं तहसील के सात गांवों का अवार्ड घोषित किया गया है। अभिलेख लेने के बाद काश्तकारों में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणेश प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed