फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   aunpur Crime: Child dies after being hit by a speeding car, Rakib was playing near the house, chaos in the fam

Jaunpur Crime: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, घर के पास खेल रहा था राकिब, परिजनों में कोहराम

Wed, 24 May 2023 02:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 02:30 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद इश्तियाक का 10 वर्षीय पुत्र राकिब उर्फ अशद वार्ड नंबर 13 पुरानी बाजार में चक मार्ग पर खेल रहा था। उसी दौरान उधर से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से राकिब उर्फ असद घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
aunpur Crime: Child dies after being hit by a speeding car, Rakib was playing near the house, chaos in the fam
मृतक राकिब की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 पुरानी बाजार में बुधवार की सुबह एक फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद इश्तियाक का 10 वर्षीय पुत्र राकिब उर्फ अशद वार्ड नंबर 13 पुरानी बाजार में चक मार्ग पर खेल रहा था। उसी दौरान उधर से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से राकिब उर्फ असद घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां शकीला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर से लेकर कोतवाली तक ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। राकिब की मौत के बाद उसका बड़ा भाई अनस, मां शकीला, चाचा इसराइल, बाबा मुहम्मद घूरे तथा बहन इतुरा अंसारी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed