फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Audience forced to dance to the songs of Honey Singh and Akshara

Jaunpur News: हनी सिंह व अक्षरा के गानों पर श्रोता झूमने पर मजबूर

Thu, 21 Sep 2023 10:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Audience forced to dance to the songs of Honey Singh and Akshara
जौनपुर गणपति उत्सव का आयोजन बुधवार को टीडी काॅलेज के मैदान पर किया गया। इस दौरान वालीबुड के गायक हनी सिंह व भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह व एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपने संगीत के धुन पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर गणपति उत्सव का कार्यक्रम 19 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। दूसरे दिन बुधवार को मंच पर पहुंचते ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने गणपति के गाने से शुभारंभ किया। इसके बाद लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा भक्तिमय गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा हमरी चुनरिया बा छलकऊआ, जान मारे लहंगा ये लखनऊआ, झुमका पर जौनपुर बा पगलाइल, पूर्वांचल के दिल नथिया पर भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। डांस पर गाने के साथ अक्षरा के ठुमके देखकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। अपनी प्रस्तुति के बीच वह मंच से उतरकर दर्शकों के बीच पहुंच गईं। इस दौरान अक्षरा सिंह ने आयोजक आईएएस अभिषेक सिंह से गणपति उत्सव हर वर्ष मानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुनिया गणपति उत्सव देखने के लिए मुंबई जाती है और उन्होंने यह परंपरा जौनपुर में शुरू की जो काफी प्रशंसनीय है। मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की शक्ल में जॉनी ने उसी अंदाज में लोगों से संवाद कर ध्यान आकर्षित किया। योयो हनी सिंह ने चार बोतल वोटका... काम मेरा रोज का... गीत गाकर लोगों को आनंदित किया। आल ब्लू है पानी पानी और दिन है सानी सानी... भी सुनाया। इस मौके पर काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव से लेकर स्थानीय स्तर पर तमाम समाजसेवियों को पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह व आयोजक आईएएस अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed