फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Audience danced to Vardaan and Dimple's songs in Bhojpuri Nights

Jaunpur News: भोजपुरी नाइट्स में वरदान और डिंपल के गानों पर झूमे श्रोता

Wed, 12 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Audience danced to Vardaan and Dimple's songs in Bhojpuri Nights
जौनपुर। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में मंगलवार की शाम को भोजपुरी नाइट्स में बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह और वंदना सिंह के गानों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

बाॅलीवुड गायक वरदान सिंह ने शाहरूख खान की फिल्म चलते-चलते फिल्म का गाना सुनो न सुनो न सुन लो न, हमसफर मुझी को चुन लो न गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा उन्होंने काटे नहीं कटते ये दिन की बात गाया। बॉर्डर फिल्म का संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं...गीत प्रस्तुत किया। युवक और युवतियां रोमांचित दिखे। भोजपुरी सुपरस्टार डिंपल सिंह ने जइसन सोचली रहनी भी शानदार प्रस्तुति दी। बहराइच के लोक गायक जसवीर सिंह ने यह भारत देश में है मेरा गीत प्रस्तुत किया। उनके साथ डीएम ने भी तुम आकर भी नहीं जाने मेरी इस सुनी दुनिया से गीत को एक अलग अंदाज में सुर में सुर मिलाया। साथ देवी गीत गायक आशीष पाठक अमृत ने भी ओ राजा जी ...भक्ति गीत गाकर प्रस्तुति दी। इसके अलावा जिले की लोक गायिका सविता पाठक ने अंगुली में डंस लिया गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सीडीओ साईं तेजा सीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................................................
12 मार्च के कार्यक्रम :--
- शाम पांच बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा।
- इसमें अखिलेश कुमार मिश्रा आईएएस, अनामिका जैन अंबर, बुद्धिनाथ मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, फारूक सरल, बलराम सरस, डॉक्टर सरला शर्मा, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, पल्लवी मिश्रा, चांदनी शबनम, शैलेश गौतम, सुबोध सुलभ, दमदार बनारसी, श्रवण कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed