फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attractive library is established for the students in the school

स्कूल में छात्रों के लिए स्थापित है आकर्षक पुस्तकालय

Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attractive library is established for the students in the school
कंपोजिट विद्यालय अलीगंज की लाइब्रेरी - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सिकरारा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अलीगंज की अपनी अलग ही पहचान है। छात्रों के सहयोग के लिए स्थापित सुंदर और आकर्षक लाइब्रेरी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पुस्तकालय में सजा कर रखी गई किताबें छात्रों को खूब भाती है। पढ़ाई करने के लिए इस लाइब्रेरी से छात्रों काफी सहयोग मिलता है।
विज्ञापन

खाना बनाने के लिए बना किचन रूम तो सादगी का प्रतीक है। विद्यालय की वाल पेंटिंग इधर से गुजरने वाले किसी को आकर्षित करती है। विद्यालय के छात्र लाक डाउन में व्हाट्सएप के जरिए भी पढ़ाई कर चुके हैं। इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। विद्यालय की अन्य शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के भीतर न केवल उत्साह को बढ़ावा दे रही हैं बल्कि उन्हें शिक्षा के लिए भी प्रेरित कर रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह का कहना है कि शैक्षिक गतिविधियां बच्चों को न केवल स्कूल से जोड़ती है, बल्कि उनके अंदर एकजुटता, सामंजस्यता व टीम वर्क की भावना भी पैदा करतीं हैं। बच्चों के अंदर से स्कूल के प्रति भय को खत्म किया जा सके और स्कूल ऑफ हैप्पीनेस का अवधारणा को स्थापित किया जा सके। इस प्रयोग में हमारा समस्त स्टाफ काम कर रहा है। एक दिन इस विद्यालय की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई पड़ेगी।
विज्ञापन

विद्यालय में ऐसा माहौल है कि यहां पढ़ना बहुत अच्छा लगता हैं। इसके पहले मैं प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी पर यहां आकर यहां के सुंदर पुस्तकालय में कहानी की किताबें पढ़ना मुझे बहुत अच्छा लगता हैं। शिक्षक छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं। - नंदिनी पाल, कक्षा 4
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण मैंने इस विद्यालय में एडमिशन करवाया। पहले मेरा प्राइमरी स्कूल में पढ़ने का बिलकुल मन नहीं था। यहां आकर पढ़ाई में मेरा मन लगने लगा है। शैक्षिक गतिविधियों को देखकर मुझे यहां बहुत अच्छा लगता है। - साक्षी यादव, कक्षा 5

स्कूल ऑफ हैपीनेस की अवधारण पर छात्रों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया जा रहा है। छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ही हम सभी शिक्षकों की प्राथमिकता है। शिक्षकों को पूरा माहौल दिया जा रहा है। - गीता सिंह, प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed