फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to rob by giving drugs on the pretext of exorcism

Jaunpur News: झाड़-फूंक के बहाने नशीली दवा पिलाकर लूटने का प्रयास

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob by giving drugs on the pretext of exorcism
सिकरारा। क्षेत्र के देवीगंज मुस्लिम बस्ती में एक व्यक्ति के घर झाड़-फूंक करने आए ओझा ने शनिवार को भोर में परिवार के पांच सदस्यों को नशीली दवा पिलाकर लूटने का प्रयास किया। लूट का सामान लेकर जाते समय मस्जिद के हाफिज ने उसे पकड़ लिया। हालांकि मौका पाकर बाइक छोड़कर ओझा भाग गया। वहीं, बेहोश हुए लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। गांव के रमजान अली (65) की पुत्री नरगिस (20) कुछ महीने से बीमार चल रही है। वह कभी-कभी बेहोश हो जाती है। जौनपुर के निजी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर रमजान अली ने बृहस्पतिवार को एक ओझा को घर बुलाकर रात में झाड़-फूंक कराई। खुद को मौलवी बताने वाला ओझा शुक्रवार की शाम को फिर से रमजान के घर पहुंचा और रात में झाड़-फूंक की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच उसने परिवार के सदस्यों को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया और घर का सामान बाइक पर लादकर जाने लगा। अजान का समय होने के कारण हाफिज सफरुद्दीन उधर से गुजरे तो बाइक पर सामान बांधकर निकलते हुए ओझा को पकड़ लिया। हाफिज ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली लेकिन झटका देकर ओझा पैदल ही भाग गया। हाफिज के चिल्लाने पर उनके भाई खालिद रजा भी जग गए। केमिकल की दुर्गंध आने पर वह रमजान के घर पहुंचे तो कमरे में रमजान अली, उनकी पुत्री नर्गिस (20), पत्नी जरीना (55), बहू कमरुल निशा (30) और पड़ोस की हसीना (50) बेहोशी की हालत पड़े थे। दुर्गंध इतनी तेज थी कि खालिद भी गश खाकर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िकों को चांदपुर सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed