फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to disarm the woman in a dispute over the matter, case against father and son.

बटवारे के विवाद में महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास, पिता पुत्र पर केस .

Sat, 07 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to disarm the woman in a dispute over the matter, case against father and son.
बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में बटवारे के विवाद में शुक्रवार को कहा सुनी के दौरान मनबढ़ों ने महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए महिला भागकर घर के अंदर पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सास के निधन की खबर सुनकर कुछ रिश्तेदार आए थे। वह रिश्तेदारों के साथ बात कर रही थी उसी दौरान पट्टीदार बटवारे के विवाद को लेकर लाठी डंडे के साथ पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। कहासुनी के दौरान परिजनों की पिटाई करने लगे। वह बीच बचाव के लिए गई तो मनबढ़ों ने उनकी साड़ी खींच ली। वह भागकर घर में पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस आए। चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद उपाध्याय और उनके पुत्र ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed