फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attacked with shovel for throwing garbage in the field

खेत में कचरा फेंकने को लेकर फावड़े से किया हमला

Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attacked with shovel for throwing garbage in the field
सुरेरी। क्षेत्र के कोचारी गांव में खेत में कचरा फेंकने का विरोध करना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर वृद्ध को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के कोचारी गांव निवासी घनश्याम मौर्य व उनके पड़ोसी एक व्यक्ति से विद्युत पोल गाड़ने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घनश्याम के परिजनों की मानें तो सोमवार कि सुबह घनश्याम अपने खेत की जुताई कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे। इसी दौरान पड़ोस के घर की महिलाओं द्वारा खेत में कचरा फेंकने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। इससे नाराज पड़ोसी के परिजनों ने खेत में पहुंचकर घनश्याम पर फावड़े से हमला कर दिया। जब तक घनश्याम के परिजन मौके पर पहुंचते तब तक पिटाई करने वाले फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने मामले की सूचना सुरेरी पुलिस को देते हुए घायल को स्थानीय थाने लेकर पहुंचे। थाने से घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed