फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on the young man who came to plead the case near the court gate

मुकदमे की पैरवी में आए युवक पर कोर्ट गेट के पास हमला

Tue, 23 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on the young man who came to plead the case near the court gate
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को हत्या के प्रयास के मुकदमे में पैरवी करने आए आरोपी की गेट नंबर चार पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। लाठी और पंच के हमले से गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना में दर्ज स्टेट बनाम बिंदेश्वरी के मुकदमे में धनेधू निवासी दीपक पांडेय पर हत्या के प्रयास का आरोप है। इसी मुकदमे की पैरवी के लिए दीपक अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय की कोर्ट में आया था। मुकदमा वादी के साक्ष्य में चल रहा है। पैरवी के बाद घर जाने के लिए दीपक जैसे ही दीवानी न्यायालय के गेट नंबर चार पर पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाए हमलावर उस पर टूट पड़े। लाठी-डंडा और पंच से हमला बोल दिया। अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए। तब तक दीपक लहुलूहान हो चुका था। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिवक्ता के साथ पहुंचकर दीपक ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। न्यायालय गेट पर हमले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लाइन बाजार एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed