फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on teacher, case filed against six unknown

शिक्षक पर हमला, छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Attack on teacher, case filed against six unknown
गौराबादशाहपुर थाने के सकरा गांव के पास मंगलवार को विद्यालय जा रहे शिक्षक पर अज्ञात लोगों ने राड से हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल शिक्षक की तहरीर पर 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

केराकत थाने के आजाद नगर के निवासी राम सिंह राव (37) प्राथमिक विद्यालय सकरा पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। राम सिंह का आरोप है कि वह मंगलवार को अपनी बाइक से मंगलवार को सुबह 8:30 बजे विद्यालय जा रहे थे। विद्यालय से पहले ही सकरा गांव नहर के पास दो बाइक से छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। इसके बाद राड से उन पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना में उनके हाथ व पैर में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। उधर, परिवार के लोग घायल शिक्षक को लेकर जिला मुख्यालय चले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed