फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ATS arrested young man for operating telephone exchange in Jaunpur

UP News: जौनपुर में एटीएस ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक को किया अरेस्ट, करतूत जानकर हर कोई हैरान

Tue, 23 Jul 2024 09:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

जौनपुर जिले में एक युवक को एटीएस की टीम ने अरेस्ट किया है। वह देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था। उसके घर से सिम बॉक्स, 64 सिम व लैपटॉप व पांच मोबाइल सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन
ATS arrested young man for operating telephone exchange in Jaunpur
बक्सा थाना से आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती एटीएस की टीम। - फोटो : ATS

विस्तार

यूपी एटीएस टीम ने मंगलवार को बक्शा थाना क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव से अवैध रूप से विदेशी कॉल पर बात कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी असरफ अली के घर से सिम बॉक्स, 64 सिम व लैपटॉप व पांच मोबाइल सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लेते हुए बक्शा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी घर की छत से ही टेलीफोन एक्सचेंज चलाता था जिससे लोग विदेश में बैठे लोगों से लोकल की दर पर बात किया करते थे।

विज्ञापन


एटीएस टीम ने सूचना जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव निवासी असरफ अली 1997 से 2012 तक मुंबई के भिवंडी में रहकर फेरी लगाने का कार्य किया करता था। असरफ की माने तो भिवंडी में ही इसकी मुलाकात जहांगीर नाम के युवक से हो गई। पैसा कमाने की लालच देकर जहांगीर ने असरफ को सऊदी में रहने वाले मोहम्मद अली से संपर्क करा दिया। 

विज्ञापन

मोहम्मद अली ने असरफ को कोरियर के माध्यम से सिम बॉक्स उपकरण भेज दिया। इधर असरफ अपने छत पर ही अवैध टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित कर राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने व राजस्व क्षति करने वाले गैंग में शामिल हो गया। असरफ लोकल कॉल से अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बात कराता था। असरफ को माह में करीब एक लाख रुपये की आय होती थी, जो उसके बैंक अकाउंट या हवाला के माध्यम से आ जाता था। 

एटीएस टीम ने आरोपी के पास से प्री-एक्टिवेटेड 65 सिम, सिमबॉक्स, एडाप्टर, फोर-जी राउटर, पांच मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम ने दुल्लीपुर में छापा मारकर एक को गिरफ्तार किया है। वह अवैध तरीके से देश के राजस्व क्षति पहुंचाने वाले कार्यो में संलिप्त था।
 
असरफ की पत्नी ने कही यह बात
असरफ की पत्नी सोफिया ने बताया कि अशरफ बिजली के वायरिंग का कार्य करता है। सुबह नौ बजे तीन गाड़ियों में कई पुलिस वाले आए थे, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed