{"_id":"58446cc34f1c1be021a869aa","slug":"atms-closed-people-wandered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे एटीएम, भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे एटीएम, भटकते रहे लोग
jaunpur
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कचहरी स्थित यूबीआई के एटीएम का बंद शटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बैंक बंद होने के साथ एटीएम सेवा भी ठप रही। एटीएम से पैसे निकालने की गरज से शहर में आए लोग एक एटीएम बूथ से दूसरे एटीएम बूथ पर भटकते रहे। हर जगह बूथ पर ताला लटक रहा था। जेसीज चौराहे के निकट बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पर गार्ड कपड़े बदलने पहुंचा तो उसे देखते ही लंबी लाइन लग गई।
गार्ड के जाते ही लोगों को सच्चाई पता चली तो पूरी भीड़ तितर वितर हो गई। दूर दूर से लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए आए थे। शादी विवाह के इस मौसम में जहां लोग नकदी के संकट से जूझ रहे हैं वहीं बैंक और एटीएम भी लोगों का साथ नहीं दे रहे।
रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण बैंक बंद थे। बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए लोगों के लिए एटीएम ही एक मात्र सहारा था लेकिन एटीएम सेवा भी दगा दे गई। जिले में विभिन्न बैंकों के 274 एटीएम बूथों में से किसी भी एटीएम बूथ का शटर नहीं खुला।
विज्ञापन
दूर दूर से लोग शहर में एटीएम से पैसे निकालने आए थे। लोग पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद मायूस लौट गए। पैसे के लिए लोग किस कदर परेशान रहे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जेसीज चौराहे के निकट स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम बंद था।
वहीं पर कुछ लगों की नजर एक गार्ड पर पड़ी तो लोगों ने समझा कि शायद अब एटीए खुलने वाला है। यही सोचकर कुछ लोग लाइन में लगे। देखते ही देखते डेढ़ सौ से अधिक लोगों की लंबी लाइन लग गई। गार्ड वहां से कपड़े बदल कर निकला तो लोगों को असलियत मालूम हुई और फिर से लोग तितर वितर हो गए।