फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Athletics winning players were honored by giving them medals

Jaunpur News: एथलेटिक्स विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित

Thu, 15 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Athletics winning players were honored by giving them medals
विजेता ट्रॉफी के प्रदान करते विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू। संवाद
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में बुधवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें सीनियर बालक वर्ग में इंटर कॉलेज रामगढ़ बरांव के स्वप्निल कुमार, राम जानकी इंटर कॉलेज जमालपुर के शिव ओम, जूनियर बालक वर्ग में इंटर कॉलेज नकहरा के सुजीत कुमार, सब-जूनियर वर्ग में इंटर कॉलेज चक्के के आदित्य अब्राहम तथा सीनियर बालिका वर्ग में एसआर इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर गौर की उजाला शामिल रहीं। तहसील सदर के कोच संतोष पटेल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विशिष्ट अतिथि सुनील यादव मम्मन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक लाल साहब यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतुल प्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव रविचंद्र, निखिल सिंह, राजू सिंह, दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन किया। संचालन राम दुलार यादव, राम प्रताप विश्वकर्मा, डॉ. महारुद्र सिंह और गौरव तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed