फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ateva demanded old pension

Jaunpur News: अटेवा ने पुरानी पेंशन की मांग की

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ateva demanded old pension
खुटहन। बीआरसी में मंगलवार को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को हूबहू बहाल किया जाना चाहिए।
यह कैसा लोकतंत्र है जहां राजनेताओं और कुछ लोगों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की जा रही है।
जब तक सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती तब तक अटेवा संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव विनय वर्मा, ध्रुव यादव, राज कुमार यादव, हौसिला प्रसाद यादव, नवीन शर्मा, मेवा लाल यादव मौजूद रहे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन : करंजाकला िस्थत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) और प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के खिलाफ प्रदर्शन किया। शासन से इसे लागू नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सादे कागज पर यूपीएस मुर्दाबाद और यूपीएस नहीं चाहिए लिखकर नाराजगी जताई।
अटेवा के मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाता है। यूपीएस इसे और भी खराब कर देगा। हमें केवल पुरानी पेंशन चाहिए। केंद्र सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ओपीएस को तत्काल बहाल करना चाहिए। मांगपूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगदंबा मिश्रा, डॉ.प्रमोद कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डाॅ.दिलजीत हसन, कपिल कुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed