फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atal Parks built by spending roads are lying in bad shape

करोड़ों खर्च कर बनवाए गए अटल पार्क पड़े हैं बदहाल

Wed, 16 Feb 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Atal Parks built by spending roads are lying in bad shape
जौनपुर। जिले में करोड़ों रुपये खर्च कर अटल मनरेगा पार्क तो बनवाया, लेकिन देखरेख के अभाव में पार्क एक साल के बाद बदहाल हो गया है। कहीं सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने से घास व फूल सूख गए हैं तो कहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने के साथ ही बेंच व पानी की टोटियां आदि टूटी पड़ी हुई है। इसका नजारा पतहना, बदलापुर खुर्द, मीरगंज, बीरीबारी व रामपुर हरगीर में बना पार्क में देखा जा सकता है। लगभग यही हाल अन्य पार्कों में भी देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान हुए लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को काम मिल सके, साथ ही ग्रामीण सुबह व शाम टहलकर अपनी सेहत बना सके, इसके मद्देनजर एक साल पहले ग्राम पंचायतों में अटल मनरेगा पार्क बनाने का कार्य किया गया था। इस दौरान करीब 10 करोड़ 34 लाख की लागत से कुल 47 पार्क बनवाए गए। इस पार्क में पेयजल, शौचालय, बेंच, ओपेन जिम, फूल व मखमली घास आदि सुविधा उपलब्ध की गई थी। इसके देख रेख के लिए पार्को में मनरेगा के तहत एक-एक श्रमिक भी रखा गया है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह पार्क एक साल में बदहाल हो गया है, जिससे यह पार्क अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। हालत यह है कि किसी पार्क में स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट खराब है, बेंच व पेयजल और सिंचाई के लिए लगी पाइप व टोटियां टूटी पड़ी हुई हैं तो किसी में उगाई गई मखमली घास व फूल सिंचाई के अभाव में सूख गए है।
विज्ञापन

- झूलों को मरम्म्त की है दरकार
करंजाकला। क्षेत्र के पतहना गांव में बने अटल मनरेगा पार्क में लगे चार झूलों केेे मरम्मत की आवश्यक्ता है। ओपन जिम के लिए लगी आधी से अधिक मशीनें जवाब दे चुकी हैं, जिससे हादसा होने का डर बना हुआ है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से पार्क में अंधेरा पसरा रहता है। सुरक्षा के लिए पार्क में कैमरे नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिंचाई के अभाव में सूख गई है मखमली घास
बदलापुर। क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में 33 लाख 50 हजार रुपये ेकी लगात से बने अटल मनरेगा पार्क में लगाई गई मखमली घास सिंचाई के अभाव में सूख गई है, जबकि पार्क में लगा सबमर्सिबल भी लगाया गया है। झूला निकालकर एक कमरे में रखा गया है। पार्क में बैठने के लिए लगाई गई पांच बेंच टूटी पड़ी हैं।
- टूटा पड़ा है शौचालय का दरवाजा
मीरगंज। क्षेत्र के मीरगंज में बना अटल मनरेगा पार्क में गंदगी का अंबार लगा है। शौचालय का दरवाजा टूटा पड़ा है। मनरेगा पार्क का बोर्ड घास फूस में रखा हुआ है, बैठने के लिए लगी सीमेंट बेंच टूटी हुई है। हाई मास्क की पांच फीट ऊंची केविन क्षतिग्रस्त हाल में लटक रही है,हर समय खतरे को दावत दे रही है। पार्क की देखभाल करने वाला कोई नही मौजूद नहीं दिखा।
- टूटे पड़े हैं बेंच और पानी की टोंटी
डोभी/सुजानगंज। डोभी क्षेत्र के बीरीबारी में बने अटल मनरेगा पार्क में लगे नल की टोटी टूटी पड़ी हुई है। सुजानगंज क्षेत्र के रामपुर हारगिर में बेंच टूटे पड़े हैं। वहीं ओपेन जिम के लिए लगी मशीनें भी खराब हो गई है।

उपायुक्त मनरेगा भूप्रेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों को ही पार्क की देखभाल करने की जिम्मेदारी है। पार्क को ग्राम निधि खाते और मनरेगा के पैसे बलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed