फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atal Heritage Conference from 15th February

Jaunpur News: अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Atal Heritage Conference from 15th February
जौनपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जिले में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध और सूचीबद्ध विशिष्ट जन आमंत्रित किए जाएंगे। अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

नगर के लाइन बाजार स्थित डाक बंगला में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। अटल की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अटल जी ने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई है। उधर, मड़ियाहूं में भाजपा के मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने बताया कि 31 जनवरी तक अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डॉ. अजय सिंह, राजेश जायसवाल, संतोष मिश्रा, मनोज चौरसिया, अरविंद चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed