फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Astrologer murder case: Verdict came after 12 years

ज्योतिषी हत्याकांड : 12 साल बाद आया फैसला

Wed, 21 Aug 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Astrologer murder case: Verdict came after 12 years
जौनपुर। बहुचर्चित ज्योतिषी डॉ.रमेशचंद्र तिवारी हत्याकांड का मंगलवार को फैसला आया। इस दौरान उनके तीनों भाई न्यायालय परिसर में फफक कर रो पड़े। फैसला आने के बाद कहा कि न्याय अभी जिंदा है, ऐसे ही अगर न्याय मिलेगा तो समाज में अपराध कम होगा। ज्योतिषी डॉ.रमेशचंद्र तिवारी को पहले ही बड़े ग्रह की आशंका थी। जिसके चलते उन्होंने बड़े भाई से पहले ही कहा था कि 35 साल से एक दिन अधिक बीता तो 78 साल तक जिंदा रहूंगा।
विज्ञापन

घटना के आस-पास के दिनों में वह अवकाश के दिनों में लखनऊ चले जाते थे। घटना वाले दिन भी वह लखनऊ जाना चाहते थे लेकिन अपने कुछ निजी काम से घर पर ही रूके थे। जहां पर उनकी दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। फैसला आने के बाद बड़े भाई डॉ.राजेशचंद्र तिवारी ने कहा कि फैसला बहुत संतोषजनक है। कोर्ट भगवान का दूसरा रूप होता है। इस घटना में मैं भी चोटिल था। मुझे भी गोली लगी थी, आज 12 साल बाद न्याय मिला, इसके लिए मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान ज्योतिषी के तीनों भाई डॉ.उमेशचंद्र तिवारी, डॉ.राजेशचंद्र तिवारी, डॉ.राकेशचंद्र तिवारी न्यायालय परिसर में फफक कर रोते रहे। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के घेरे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed