{"_id":"66e1f5cb24f73f84c608bf47","slug":"assurance-for-two-years-for-two-overbridges-budget-passed-yet-work-not-started-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-121765-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो ओवरब्रिज के लिए दो साल से आश्वासन, बजट पास फिर भी काम शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो ओवरब्रिज के लिए दो साल से आश्वासन, बजट पास फिर भी काम शुरू नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में दो प्रमुख रेलवे क्राॅसिंग जगदीशपुर और सीहीपुर पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बीते दो वर्षों से लंबित है। बजट का आवंटन होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। सेतु निगम की ओर से बजट भी आवंटित कर दिया गया। दो वर्षों से जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इधर दोनों क्राॅसिंगों पर लगने वाले जाम में लोगों का रोजाना लंबा समय बर्बाद होता है। जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का अभी टेंडर नहीं हुआ तो सीहीपुर में डिजाइन न बनने से ओवरब्रिज का निर्माण नहीं शुरू हो सका।
जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। 28 फरवरी को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जगदीशपुर व सीहीपुर में ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई। जफराबाद-जौनपुर मार्ग के जगदीशपुर क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज 118 करोड़ 43 लाख की लागत से बनेगा। लंबाई 816 मीटर होगी। जगदीशपुर क्रासिंग पर दिनभर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। उधर से गुजरने वाले ज्यादातर लोगों को 20 से 25 मिनट तक क्राॅसिंग बंद होने पर परेशान होना पड़ता है। इसके लिए शासन स्तर पर टेंडर आमंत्रित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। लेकिन इस दिशा में पहल आगे नहीं बढ़ी है।
जिला मुख्यालय से वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले लोगों को सीहीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। ओवरब्रिज की स्वीकृति के बाद यहां पर छह माह पहले ही टेंडर आमंत्रित करके प्रक्रिया पूरी हुई है। रेलवे की ओर से अभी तक डिजाइन नहीं बनने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। काम को अगस्त से शुरू कराना था लेकिन आज तक नहीं चालू हो सका। इसमें 27 फरवरी को वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृत मिल चुकी है। यह ओवरब्रिज 713.58 मीटर लंबा बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 92 करोड़ 22 लाख 84 हजार है। इसका टेंडर हो चुका है, इसका टेंडर पीएंडआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड रोहनी की फर्म को मिला है। यह जफराबाद-सुल्तानपुर रेल सेक्शन है। इसके निर्माण को बाॅन्ड बनने से डेढ़ साल के अंदर करना है।
विज्ञापन
.......................................................
वर्जन ...
जगदीशपुर में ओवरब्रिज की निविदा प्रक्रिया में है, शासन स्तर पर भेजा गया है। साथ ही सीहीपुर में ओवरब्रिज के लिए रेलवे विभाग से डिजाइन अपेक्षित है। मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- जेपी गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।