फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Assassination of bullion businessman suspected of illegal relationship, four arrested including woman

अवैध संबंध के शक में की थी सराफा कारोबारी की हत्या, महिला समेत चार गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Assassination of bullion businessman suspected of illegal relationship, four arrested including woman
करंजाकला। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने हैदरपुर निवासी फेरी लगाकर जेवर बेचने वाले रवींद्र मौर्य उर्फ पप्पू की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अवैध संबंध के शक में एक घर में उसकी हत्या करके शव को सौ मीटर दूर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी रवींद्र उर्फ पप्पू मौर्य (48) का शव बुधवार को डेरा रामपुर गांव के कुएं में मिला था। मृतक के बड़े भाई राजेश मौर्य उर्फ मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि एसओ सरायख्वाजा सुधीर कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ गुरुवार की रात 12 बजे मुखबिर की सूचना पर लाल दरवाजे के पास से हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सच कबूल लिया। आरोपी भइयालाल निवासी रामपुर डेरवा ने बताया कि मैनीपुर एक महिला से उसका संबंध था। फेरी कर आभूषण बेचने वाले रवींद्र मौर्य भी इन दिनों उसके घर आने-जाने लगा था।आभूषण बेचने के बहाने वह देर तक उसके घर पर रहता था जिससे उसे शक हुआ कि उसका रवींद्र का भी संबंध है। उसने रवींद्र को रास्ते से हटाने की सूरज निवासी कश्यप निवासी रामपुर डेरवा और अपने बड़े भाई सुजीत कुमार के साथ योजना बनाई। 18 अगस्त की रात करीब दस बजे रवींद्र साइकिल से लालदरवाजे की ओर से आया तो उसे बुलाकर युवती के घर में ले गए। जहां एक कमरे में बैठकर उससे बात कर रहे थे उसी दौरान सूरज ने कमरे में रखी लोहे की रॉड रवींद्र के सिर पर पीछे से प्रहार कर दिया। वह अचेत होकर गिर पड़ा तो गमछे से उसका गलादबाकर हत्या कर दी। उसके शव को घर से दूर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोरिपयों की निशानदेही पर गौतमबुद्ध इंटर कालेज के पीछे नाले से मृतक की साइकिल और उसकी हत्या में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर लिया। युवती के घर से रवींद्र का करीब डेढ़ लाख का जेवरात भी पुलिस ने बरामद किया जिसे उसने आटे में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed