फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asked OTP with the lure of bonus, flew 59 thousand

बोनस का लालच देकर पूछा ओटीपी, 59 हजार उड़ाए

Fri, 02 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Asked OTP with the lure of bonus, flew 59 thousand
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव निवासी एक व्यक्ति से जालसाजों ने फोन पे कर्मचारी बनकर फोन किया और बोनस का लालच देकर ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताते ही 59,232 रुपये खाते से उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

30 अगस्त को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव निवासी मंगला यादव के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फोन पे का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके खाते में 4,999 रुपये का बोनस आया हुआ है। आपके फोन पर ओटीपी जा रहा है। देखकर बताइए तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस पर मंगला यादव ने फोन पर आए ओटीपी को जैसे ही बताया पहले 4999 रुपये उसके खाते से कट गए। इसके बाद उसके खाते से कई किश्तों में 59,232 रुपये कट गए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज देखकर वह घबराए और सीधे बैंक पहुंचे। वहां खाते को बंद कराया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि जालसाजों से सावधान रहें। किसी को भी ओटीपी न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed