फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashtdhatu statue recovered , two arrested

अष्टधातु की मूर्ति बरामद, दो बंदी

Thu, 14 Jan 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ashtdhatu statue recovered , two arrested
लोहा मंडी स्थित रामजानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की तीन कीमती मूर्तियों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


19 दिसंबर को चोर रामजानकी मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण, लड्डू गोपाल (कृष्ण) की मूर्ति चुरा ले गए थे। मंगलवार की शाम बेचने के लिए मूर्ति को आजमगढ़ के मार्टीनगंज ले जा रहे थे
विज्ञापन


कि मुंगरा बादशाहपुर खुटहन रोड तिराहे के पास पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपने को खेतासराय के पारा कमाल निवासी तालिब और दूसरे ने जंघईरोड मुंगराबादशाह निवासी शिवकुमार करियऊ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से मूर्ति के साथ ही एक स्कार्पियो भी बरामद की। सीओ मायाराम वर्मा  ने बताया कि इसके पूर्व भी इन्होंने 26 अक्तूबर को लक्ष्मण जी की मूर्ति इसी मंदिर से चुराई थी।

उस दौरान घटना में पांच लोग शामिल थे। अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed