फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashtadhatu idol of Lakshmi-Vishnu made from Thakur Babadi temple after 30 years

Jaunpur News: ठाकुरबाड़ी मंदिर से 30 साल बाद दोबारा चोरी हुई लक्ष्मी-विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति

Thu, 28 Nov 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ashtadhatu idol of Lakshmi-Vishnu made from Thakur Babadi temple after 30 years
जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बुधवार की रात 30 साल बाद दोबारा भगवान विष्णु- लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई । घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंदिर में स्थापित दोनों मूर्तियों को चोर जमीन से उखाड़कर उठा ले गए हैं। मंदिर के पुजारी दिवाकर तिवारी घर मंदिर के बगल में ही है। वह घटना के वक्त अपने कमरे में सो रहे थे। पुजारी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह गांव का एक युवक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा तो देखा कि मूर्तियां गायब थीं। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान अमरसेन ने बताया कि
विज्ञापन


ठाकुरवाडी मंदिर से लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति 30 वर्ष पहले भी चोरी हुई थी। उस समय क्षेत्रीय लोगों ने जफराबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। उस समय मूर्ति क्षेत्र के गेहूं के खेत से बरामद की गई थी। पुलिस ने मूर्त को मंदिर में स्थापित करवाया था। बताया कि मंदिर प्राचीनकाल से स्थापित यह मंदिर काफी जर्जर था। ग्रामीणों ने चंदा जमा कर इसका जीर्णोद्धार करवाया। मूर्तियों की सुरक्षा के लिए मजबूत दरवाजे लगवाए गए थे।मंदिर में कोई पुजारी नही था। गांव के लोगों ने दस दिन पहले बक्सा क्षेत्र के लेदुका निवासी दिवाकर तिवारी को पुजारी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed