फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ASHA workers staged a protest at the PHC, pressing for a five-point list of demands.

Jaunpur News: आशा कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर पीएचसी पर किया प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers staged a protest at the PHC, pressing for a five-point list of demands.
पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा व आशा संगिनी। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। आशा बहू कल्याण समिति के में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सम्मानजनक मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा सहित कई मांगें उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। धरना-प्रदर्शन में कल्पना मौर्य, दुर्गावती पटेल, सीमा पटेल, सुनीता पाल, मीरा सिंह, मीरा सरोज, राधिका मौर्य, शोभा यादव मौर्य, सुनीता, सुनील पांडेय सहित अन्य आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed