{"_id":"6acfe090f8de6a4866093426","slug":"asha-workers-protested-to-demand-a-hike-in-allowances-and-handed-a-memorandum-to-the-mla-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164981-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन
इंदिरा चौक पर मानदेय बढ़ाने के लिए सड़क जाम करती आशाओं को समझाते थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय। संवा
Link Copied
बदलापुर। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए बुधवार को 50 से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इंदिरा चौक पर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय के समझाने पर पांच मिनट बाद ही सड़क खाली कर दी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ता भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र के आवास पहुंचीं और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ता ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया गया, लेकिन उन्हें इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने के बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आशाओं को आश्वस्त किया कि सरकार मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस दिशा में निर्णय होने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि आशाओं ने विरोध में सड़क जाम करने का प्रयास किया था, लेकिन समझाने पर वे मान गईं। इस दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। प्रदर्शन में अर्चना त्रिगुनाइत, मीना सेन, नीलम शुक्ला, माधुरी तिवारी, पुनीता, ममता, मालती सिंह, पुष्पा और कृष्णा सहित अन्य आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।