{"_id":"67d082955a3a786f6d07ae1e","slug":"as-the-temperature-increased-the-number-of-patients-in-the-opd-of-the-hospital-started-increasing-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-131034-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पारा चढ़ने के साथ ही अस्पताल की ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पारा चढ़ने के साथ ही अस्पताल की ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसमी बुखार और सूखी खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 1358 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। फरवरी में अस्पताल में मरीजों की संख्या जहां 1150 से 1200 के आस पास थी। वहीं मार्च शुरू होते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे ही मरीजों की भीड़ लग गई। दोपहर दो बजे तक 1358 मरीजों ने उपचार कराया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम में बदलाव से बुखार और सूखी खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। विगत एक सप्ताह से ओपीडी में मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर भी शुरू हो गया है। चौकियां बाईपास निवासी रामफेर ने बताया कि पिछले दो दिन से शरीर में दर्द के साथ बुखार आ रहा है। विथार निवासी सुखराजी ने बताया कि रात में खांसी आती है शरीर में हरारत बनी रहती है।
-- -- -- -- -- -- -
ओपीडी में आ रहे बुखार व शरीर दर्द के मरीज
ओपीडी में बुखार, बदन दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें सबसे अधिक शरीर दर्द, पैर, हाथ, कमर दर्द, बुखार और कुछ डायरिया के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक ने बताया इस समय दूसरे बीमारियों के मरीज काफी कम आ रहे हैं। ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चल रही है। अस्पताल के पैथोलॉजी में भी मरीजों की जांच के लिए भीड़ लग रही है।
-- -- -- -- -- --
सोमवार को हुई थी 1501 मरीजों की ओपीडी
सोमवार को ओपीडी में तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 10 बजते-बजते अस्पताल में पैर रखने की जगह नहीं रह गई। दोपहर दो बजे तक अस्पताल की ओपीडी में 1501 मरीजों का पर्चा कटा। हालत यह थी कि पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक पूरा अस्पताल मरीजों से पटा रहा। चिकित्सकों की माने तो अगले माह तक अस्पताल में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।