{"_id":"643c4c76c97ed8d093050b44","slug":"as-soon-as-the-ticket-was-announced-the-political-atmosphere-in-the-local-bodies-heated-up-jaunpur-news-c-20-1-158141-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टिकट घोषित होते ही निकायों में गरमाया राजनीतिक माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टिकट घोषित होते ही निकायों में गरमाया राजनीतिक माहौल
विज्ञापन
जौनपुर। 11 अप्रैल से शुरू हुआ पहले चरण का नामांकन कार्य आज यानी सोमवार को समाप्त हो जाएगा। दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन का समय है। ऐसे में जो लोग नामांकन पर्चा अब तक दाखिल नहीं किए हैं, वे सोमवार को पहुंचेगे। प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी सोमवार को नामांकन करेंगे। हालांकि कुछ ने रविवार को ही कर लिया। उधर, देर शाम तक करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। ऐसे में जिले के सभी 12 निकायों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। देर शाम तक जगह-जगह चट्टी चौराहों पर प्रत्याशियों के मजबूती और कमजोरी को लेकर चर्चा होती नजर आई।
जौनपुर शहर के ओलंदगंज स्थित चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर शहर में निकाय चुनाव को चर्चा होती रही। उसमें बसपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं निर्वमान चेयरमैन माया टंडन की मजबूती और कमजोरी पर चर्चा हो रही थी। एक पक्ष उनके और उनके परिवार के लंबे समय से अध्यक्ष पद पर बने रहने को मजबूती बताया तो कुछ ने जातिगत समीकरण की बदौलत कमजोरी बताता नजर आया। वहीं भाजपा उम्मीदवार मनोरमा मौर्या को कुछ ने मजबूत तो कुछ ने कमजोर बताया। सपा उम्मीदवार के रूप में सामने आईं उषा जायसवाल को जातिगत समीकरण की बदौलत उनके समर्थक जीत तक ले गए तो वहीं विपक्ष खेमे के लोग दूसरे दलों को मजबूत बताया। कांग्रेस उम्मीदवार दरक्शा खातून को भी कांग्रेस के लिए उम्मीद की किरण बताया। यहां पल भर में किसी के पक्ष में तो पल भर में ही किसी के विपक्ष में माहौल बनता नजर आया। यहीं हाल अन्य नगर नगर पालिका और नगर पंचायतों का रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट--
सोशल मीडिया पर भी हो रही खूब चर्चा
एक तरफ राजनीतिक दलों की तरफ से टिकट का बंटवारा हो रहा था तो दूसरी तरफ लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे थे। वहीं कुछ राजनीतिक दलों ने अभी तक नाम सार्वजनिक इस लिए नहीं किए क्योंकि नामांकन के अंतिम दिन नामों की बदौलत भी राजनीतिक समीकरण बनाने का प्रयास होगा।

इनसेट