फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as the doors of the temple opened, the crowd gathered in the temples for darshan.

Jaunpur News: मंदिर का पट खुलते ही मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
As soon as the doors of the temple opened, the crowd gathered in the temples for darshan.
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मातारानी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई। शीतला चौकिया धाम के साथ ही अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए अल सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। नारियल चुनरी, धूप आदि चढ़ाकर भक्तों ने परिवार के सुख समृद्ध की कामना की। वहीं घंट-घड़ियाल बजाकर मां के जयकारे लगाए। जिससे मंदिर पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया। नवरात्रि के तीसरे दिन शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। मां शीतला का भोर में चार बजे आरती होने के बाद एक तरफ जहां श्रद्धालु देर तक शीतला मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे वहीं महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर मन्नतें मांगी। माता शीतला के दर्शन के लिए तड़के भोर से ही कतार में लगे श्रद्धालु लगातार जय मां शीतला का जयजयकारा लगाते रहे। भीड़ को देखते हुए चौकियां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह- जगह पर प्याऊ की व्यवस्था की गई हैं। हालांकि दोपहर के एक बजे के बाद श्रद्धालुओं की कतार कम हुई। इसी क्रम में शहर स्थित मैहर देवी मंदिर में दिन भर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी रही। उत्साहित भक्तों ने देवी मां का दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। वहीं सिटी स्टेशन रेलवे क्रांसिग के पास मडियाहूं पड़ाव पर स्थापित मंदिर में मां आदिशक्ति दक्षिणा काली का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed