फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as the body of the sun immersed in the sea reached home

समुद्र में डूबे सूरज का शव पहुंचते ही घर पर मचा कोहराम

Sun, 30 May 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as the body of the sun immersed in the sea reached home
ताउते तूफान के दौरान अरब सागर में डूबे जहाज पर सवार शहर के नईगंज निवासी सूरज चौहान (22) का शव शनिवार की देर शाम घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन लिपट पड़े। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिर पर शादी का सेहरा सजने से पहले ही जवान बेटे की मौत ने बूढ़े मां-बाप को झकझोर दिया है।
विज्ञापन

नईगंज निवासी संतलाल चौहान के छोटे पुत्र सूरज मर्चेंट नेवी में तैनात थे। 17 मई को ताउते तूफान में सूरज का जहाज भी डूब गया था। इसके बाद से वह लापता थे। तीन दिन बाद उनकी लाश गुजरात के बलसाड़ के पास मिली। वहां से शव बाहर निकालने पर मुंबई ले जाया गया। वहां शिनाख्त के बाद सूचना सूरज के घरवालों को दी गई थी। इसके बाद से परिवार के लोग शव घर आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को चचेरे भाई रामपाल कुछ अन्य साथियों के साथ शव लेकर देर शाम जौनपुर पहुंचे। यहां बेटे का शव देखते ही मां किसमती देवी और पिता संतलाल बेहाल हो गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। सूरज के बड़े भाई सिकंदर घर पर ही रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करता है। करीब छह माह पहले सूरज घर आए थे। जून में उनकी शादी होनी थी। अभी तिथि तय नहीं हुई थी। पिता ने बताया कि सूरज एक जून को घर आने के लिए कहकर गया था। इसी आधार पर शादी की तैयारी शुरू की गई थी। तिथि तय होने से पहले ही बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed