फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As Shiva temple Ardhanarishvara

मंदिर में अर्ध नारीश्वर रूप में है शिवलिंग

Mon, 25 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
As Shiva temple Ardhanarishvara
सुजानगंज क्षेत्र में स्थित गौरीशंकर जी का भव्य मंदिर।
बाजार से सटे फ रीदाबाद गांव के पास श्री गौरीशंकर धाम सभी के लिए आस्था का केंद्र है। शिवलिंग  स्वयंभू  तथा अर्ध नारीश्वर के रूप में है। सावन  भर मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है। चौदहवीं सदी में  गौरीशंकर मंदिर का स्थान झाड़ियों में छिपा था। जहां आज भव्य मंदिर है वहां बहुत बड़ा टीला हुआ करता था।
विज्ञापन


 एक दिन किसी ग्रामीण की गाय टीले पर  घास चरने चल गई लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। गाय के नहीं लौटने पर मालिक परेशान हो गया। ढ़ूंढ़ते हुए वह उस टीले के पास जा पहुंचा। वहां उसने देखा की गाय झाड़ी में खड़ी थी और उसके थन से दूध निकल रहा था।
विज्ञापन


पास जाकर उसने देखा की गाय का दूध एक काले पत्थर पर गिर रहा था। उसने  ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोग उस काले पत्थर की सच्चाई  जानने के लिए वहां पहुंच गए। आसपास खुदाई शुरू कर दिया। काफ ी खुदाई के बाद पत्थर के ओर छोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन रात में किसी को सपना आया की मुझे खोदने के बजाय यहां एक मंदिर बनवा दो। इसके बाद गांव के लोगों ने किसी तरह से एक मंदिर का निर्माण कर पूजा पाठ करना शुरू कर दिया।  धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। दर्शन पूजन के लिए मंदिर छोटा पड़ने लगा।

जिसके बाद बाजार निवासी सेठ मथुरा प्रसाद ने उस स्थान पर भोलेनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण कराया। उसके बगल में ही एक और मंदिर का निर्माण कराया जिसमे राम, सीता, राधा, कृष्ण, हनुमान जी, गणेश भगवान, अम्बे मैया सहित कई देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाया।


मान्यता है की यहां प्रतिदिन जलाभिषेक करने से जीवन सुखमय हो जाता है।  किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती। लोग यह भी मानते की मंदिर में सुबह शाम होने वाली आरती  के समय मंदिर के घंटो की आवाज करीब पांच किलोमीटर में चारों दिशाओ में सुनाई पड़ती है। जहां तक यह आवाज जाती है वहां किसी भी प्रकार की दैविक आपदा नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed