फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arun Yadav welcome in the district

अरुण यादव का जिले में हुआ स्वागत

Thu, 05 Mar 2015 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Arun Yadav welcome in the district
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद गुरुवार को पहली बार गृह जनपद पहुंचे अरुण यादव का जिले में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 जिले की सुल्तानपुर सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर फूल माला से लाद दिया।

भारी काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे श्री यादव का नगर के पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर, जेसीज चौराहा और पचहटिया स्थित लोहिया वाहिनी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

 उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर अबीर और गुलाल भी उड़ाए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2017 को फतह करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ का लक्ष्य
विज्ञापन


 रखा गया है। संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की महत्पूर्ण जिम्मेदारी नौजवानों के कंधे पर हे। जिस भरोसे के साथ पार्टी के प्रदेश मुखिया एवं मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरने के लिए प्रयाश में कोई कमी नहीं आने देंगे। लोहिया वाहिनी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, निजामुद्दीन अंसारी, छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, रवींद्र कुमार, सत्यजीत, लक्ष्मीकांत यादव,  समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

धनियांमऊ बाजार में रामलखन प्रजापति, वरिष्ठ नेता बाकेलाल शर्मा, रवींद्र यादव, जयसिंह, डा. बृजेश प्रजापति ने स्वागत किया। नौपेड़वा बाजार में डा. जनार्दन यादव, रामयश यादव, अशोक आजाद, रायसाहब, चंदन जायसवाल,


 धनंजय यादव, अनिल निषाद, महावीर यादव,  शंभूगंज बाजार में गोगा सरदार, सर्वजीत यादव, गुड्डू यादव, कुलदीप समेत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed