फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ARTO office sealed for 48 hours

48 घंटे के लिए सील हुआ एआरटीओ कार्यालय

Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ARTO office sealed for 48 hours
जौनपुर। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद शहर के सिटी स्टेशन रोड स्थित ईशा हास्पिटल के दो फ्लोर को प्रशासन ने सील करा दिए हैं। यहां अग्रिम आदेश तक निचले तल पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का ही उपचार किया जाएगा। उधर, एआरटीओ कार्यालय को भी 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। यहां के कनिष्ठ लिपिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ईशा हॉस्पिटल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद वहां का निरीक्षण किया गया था। दो फ्लोर पर कोरोना के मद्देनजर अनुकूल व्यवस्थाएं नहीं थी। वहां का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित भी मिल चुका है। ऐहतियात के तौर पर अग्रिम आदेश के लिए दो फ्लोर को बंद किया गया है। वहां किसी की आवाजाही नहीं होगी। निचले पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार हो सकेगा। अस्पताल का सैनिटाजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एआरटीओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आने पर कार्यालय को छह व सात अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है। महामारी के रोकथाम एवं बचाव के लिए कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed