फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrived from Gujarat, free travel from Punjab

गुजरात से किराया देकर आए, पंजाब से मुफ्त यात्रा

Sat, 09 May 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Arrived from Gujarat, free travel from Punjab
14- पंजाब के पटियाला से जौनपुर जंक्शन पंहुचे कतार में खड़े लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉकडाउन के बाद से फंसे मजदूरों को लेकर तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। पंजाब के पटियाला से आई इस ट्रेन में 1201 यात्री सवार थे। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और फिर उन्हें रोडवेज बसों से संबंधित जिलों में भेजा गया। ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पैसे नहीं लिए गए थे। उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जबकि इसके पहले गुजरात से जौनपुर पहुंची दो अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पूरे पैसे वसूलने के बाद ही यात्रा करने दिया गया।
विज्ञापन

पटियाला से शुक्रवार की शाम रवाना हुई यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे जौनपुर स्टेशन पहुंची। डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ल सहित अन्य अधिकारी पहले से ही मौजूद रहे। स्टेशन पर ट्रेन की एक-एक बोगी को बारी-बारी खोलकर यात्रियों को उतारा गया। प्लेटफॉर्म पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सबकी स्क्रीनिंग के बाद उनका ब्योरा दर्ज किया। स्टेशन के बाहर चाय, बिस्कुट और पानी की व्यवस्था की गई थी। रोडवेज बसों में सभी को बैठाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया। ट्रेन से आए यात्रियों ने बताया कि पटियाला में स्टेशन पर उनकी जांच हुई और फिर भोजन का पैकेट टिकट देकर ट्रेन में बैठाया गया, लेकिन इसके पैसे नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed