फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrested in a dispute over taking possession, accused of firing

पास लेने के विवाद में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested in a dispute over taking possession, accused of firing
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में सोमवार की वाहन से पास लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। हवाई फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरईपार बाजार के कोट निवासी मनोज सिंह का आरोप है कि सोमवार की शाम सड़क पर वाहन से पास लेने के दौरान गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। मामला भी शांत हो गया था। देर रात इसी मामले में चार-पांच युवकों ने उसके घर पहुंचकर हमला बोल दिया। इसमें मनोज सिंह, बचाव में आए सत्या सिंह, दिनेश सिंह को चोट आई। दहशत बनाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि मनोज सिंह पक्ष के लोगों ने उनके घर पर ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे से हमला कर दिया। घर की कई कुर्सियां व दरवाजे टूट गए। कोई हवाई फायरिंग नहीं की गई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मनोज सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed