फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrested for beating BJP leader

भाजपा नेता की पिटाई करने वाला गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrested for beating BJP leader
भाजयूमो नेता पर हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल पर हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
ब्रह्मणपुर बरखंडी गांव निवासी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल सोमवार को नगरदास मंदिर पर आयोजित बाटी चोखा की दावत से घर लौट रहे थे। वह बाइक अभी मंदिर से दो सौ मीटर आगे पहुंचे थे तभी बाइक सवार मनबढ़ों ने उनकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी। जिससे आशीष का सिर फट गया था। उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पिटाई के आरोप में गिरफ्तार सतीश यादव मेंडिस इसी थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर आरोपियों से कोई पुराना विवाद नहीं थी। आरोपी रास्ते में बाइक लेकर खड़े थे उसी दौरान भाजपा नेता आशीष अपनी बाइक से लौट रहे थे रास्ता सकरा था। पास देने को लेकर विवाद हो गया और मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद से ही छानबीन में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाजपा नेता की पिटाई का आरोपी मई रोड पर खड़ा है। वह कही भागने की फिराक में था। उसी दौरान पुलिस बल के साथ पहुंचे उप निरीक्षक आरडी यादव उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed