फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrest warrant issued for three including former Apna Dal MP Harivansh and MLA son Ramesh Singh

Jaunpur News: अपना दल पूर्व सांसद हरिवंश व विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत तीन का गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 01 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued for three including former Apna Dal MP Harivansh and MLA son Ramesh Singh
जौनपुर। सिविल जज सीनियर डिवीजन एमपी/एमएलए कोर्ट अनुज कुमार जौहर ने शुक्रवार को अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके बेटे विधायक रमेश सिंह व दुर्गेश सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 मार्च तय है। वादी अधिवक्ता द्वारा दाखिल परिवाद में का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ गवाहों के बयान के आधार पर जालसाजी का प्रथम दृष्टया मामला पाते हुए सम्मन जारी किया था। लेकिन तीनों लोग हाजिर नहीं हुए। 17 फरवरी 2025 को जमानती वारंट जारी हुआ लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी तामीला से बच रहे हैं, जिससे पत्रावली में आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी। रमेश सिंह वर्तमान में निषाद पार्टी से शाहगंज के विधायक हैं जबकि पिता हरिवंश सिंह प्रतापगढ़ के अपना दल से 2014-19 तक सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन

ये है मामला-मामला कोतवाली थाना क्षेत्र जौनपुर के ओलंदगंज मोहल्ले का है। हुसैनाबाद लाइन बाजार निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र विधायक रमेश सिंह व दुर्गेश सिंह निवासी शाहगंज व लक्ष्य गुप्ता निवासी मोहल्ला अहमद खां मंडी के खिलाफ साल 2021 में कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। विनय ने बताया कि उनके पिता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मोहिनी श्रीवास्तव से 14 अगस्त 2006 को ओलंदगंज में एक मकान खरीदा था जो नगर पालिका में दर्ज है। आरोपियों ने इनके मकान के आस-पास के करीब 2100 वर्ग फीट जमीन खरीदी, फिर इसके बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उसके मकान का भी क्षेत्रफल मिलाकर अपनी संपत्ति से अधिक 3400 वर्ग फीट क्षेत्रफल को लक्ष्य गुप्ता नामक व्यक्ति को बेच दिया। जबकि मौके पर आरोपियों की महज 2100 वर्ग फीट ही जमीन थी। 29 मई 2021 को वादी व उनके भाई दयाशंकर ओलंदगंज में कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी दौरान हरिवंश व उनके लड़के रमेश व दुर्गेश 7-8 हथियारबंद लोगों के साथ जेसीबी मशीन लेकर आए और कांप्लेक्स के बगल में मौजूद उनका मकान गिरा दिया। मकान से करीब 10 लाख का सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। इस मामले में थाना लाइन बाजार व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। आरोपी आए दिन वादी व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed