{"_id":"62375fb0bf7fe410f1211f24","slug":"area-of-forest-area-increased-by-0-16-sq-km-in-three-years-jaunpur-news-vns644042056","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में 0.16 वर्ग किमी बढ़ा वन क्षेत्र का रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में 0.16 वर्ग किमी बढ़ा वन क्षेत्र का रकबा
विज्ञापन
शहर के सीहीपुर में मियावाकी पद्धति से लगाए गए पौधे।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में तीन साल के अंदर वन क्षेत्र का रकबा 0.16 वर्ग किमी बढ़ा है। वर्ष 2019 में जिले में कुल वन क्षेत्र का रकबा 67.42 स्क्वायर किमी था। वर्ष 2021 में वन क्षेत्र का रकबा बढ़कर 69.43 वर्ग किमी हो गया है।
वन क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हर साल जुलाई में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस दौरान हर साल लाखों पौधे वन सहित अन्य विभागों की ओर से लगाया जाता है। इस अभियान के तहत पिछले साल तकरीबन 42 लाख पौधे लगाए गए थे। इसमें अकेले वन विभाग की ओर से 18 लाख पौधे लगाए गए थे। इसके अलावा, वन विभाग अपने बजट से पेड़ पौधों को लगाने का कार्य करता रहता है। इन पौधों को गांवों की सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों सहित रेल लाइन के किनारे और सड़क किनारे लगाने का कार्य किया जाता है। अभी हाल ही में वन विभाग की ओर से मियावाकी पद्घति से शहर के पास आधा हेक्टेयर भूमि में 17 हजार 500 पौधे लगाने का कार्य हो रहा है, जिसके चलते जिले में वन क्षेत्र का रकबा बढ़ रहा है। इस दौरान वर्ष 2019 के सापेक्ष वर्ष 2021 में वन क्षेत्र का 0.16 वर्ग किमी रकबा बढ़ा है।
तीन साल के अंदर वन क्षेत्र का रकबा 0.16 वर्ग किमी बढ़ा है। वर्तमान समय में जिले में वन क्षेत्र का रकबा 49.43 वर्ग किमी है, जबकि वर्ष 2019 में जिले में वन क्षेत्र का रकबा 67.42 वर्ग किमी था। इसका सबसे बड़ा कारण हर साल जुलाई में अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाना है। - प्रवीण खरे, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी