फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Area manager of pharma company dies in road accident

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत

Sun, 24 Sep 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Area manager of pharma company dies in road accident
थाना क्षेत्र के जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रतापगंज बाजार के हनुमान मंदिर के समीप शनिवार की रात पिकअप व कार की आमने-सामने टक्कर टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई तो दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तेजीबाजर थाना क्षेत्र के रामपुर सकरा निवासी आनंद प्रकाश पांडेय (35) एक फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर पद पर तैनात थे। वे शनिवार की सुबह अपने घर से आजमगढ़ में आयोजित कंपनी की मीटिंग में भाग लेने गए थे। वापस लौटते समय रात करीब नौ बजे प्रतापगंज बाजार के हनुमान मंदिर के पास मछलीशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के सामने के भाग क्षतिग्रस्त हो गए। बाजारवासियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। इस बाबत थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने दोनों वाहनों के घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने आनंद प्रकाश पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिकअप चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते थाने पहुंचे। इस बाबत थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed