फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Are the police stations or bars, smells of alcohol

थाने हैं या मयखाने, आती रहती है शराब की गंध

Sun, 27 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Are the police stations or bars, smells of alcohol
जौनपुर। थानों के मालखाने से मयखाने की तरह गंध आती है। दरअसल अवैध कारोबारियों के कब्जे से बरामद थानों में 18 हजार लीटर से अधिक शराब विभिन्न थानों में डंप है। लंबे समय से मालखानों में रखी शराब की गैलन और बोतलों में लिकेज के चलते शराब महकती रहती है। थाना प्रभारियों की मजबूरी है कि वे मुकदमे के निस्तारण से पहले अपनी मर्जी से शराब को नष्ट नहीं करा सकते।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान जब शराब की दुकानें बंद थीं तब तस्करों ने कारोबार तेज कर दिया था। दूसरे प्रांतों से शराब लाकर तस्कर जिले में खपाई जा रही थी। पुलिस और आबकारी टीम ने भी ऐसे शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से हजारों लीटर शराब बरामद की। प्लास्टिक की शीशी, गैलन और बोतलों में भरी शराब को बरामद कर संबंधित थानों में ही रखा गया है। थानों के मालखानों में बेतरतीब तरीके से रखी गई शराब की बोतल और गैलन में लिकेज के चलते शराब की महक थाना परिसर में फैल रही है। इससे थाने के पुलिसकर्मी और यहां आने वाले फरियादी भी हैरान होते हैं। यह समस्या किसी एक थाने की नहीं है। मार्च 2020 से अब तक अलग अलग स्थानों से बरामद 42022 शीशी शराब नेवढ़िया थाने के मालखाने में डंप है। मछलीशहर में मई 2020 से अब तक अलग-अलग मुकदमों में दाखिल 600 लीटर शराब रखी गई है। मुंगराबादशाहपुर, पवारा, सुजानगंज, महराजगंज, बदलापुर, सिंगरामऊ, खुटहन, सरपतहा, शाहगंज, खेतासराय, सरायख्वाजा, शहर कोतवाली, लाइनबाजार, जलालपुर, चंदवक, केराकत, मड़ियाहूं, बरसठी, रामपुर, सुरेरी, बक्शा सिकरारा समेत जिले के सभी थानों में 18 हाजर लीटर से अधिक शराब डंप है।
विज्ञापन

प्लास्टिक की शीशियां कुतर देते हैं चूहे
जौनपुर। थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की माने तो मलखानों में रखी शराब की शिशियां और गैलन कई बार चूहे कुतर देते हैं। जिससे शराब लिकेज होकर मालखाने में फैल जाती है। इस वजह से शराब की महक दूर तक फैली रहती है। थानों के मालखाने में चूहों से निबटने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमों में दाखिल शराब का समय समय पर निस्तारण कराया जाता है। मार्च 2020 से पहले के मुकदमों में दाखिल सभी शराब का निस्तारण करा दिया गया है। कागजी औपचारिकताएं पूरी होने पर बाकी शराब का भी निस्तारण करा दिया जाएगा। -डॉ संजय कुमार एएसपी सिटी।

----
वर्जन
अवैध शराब बरामदगी के मामले में जिस मुकदमें का जो विवेचक होता है उसकी ही निगरानी में सबं धित थाने के मालखाने में शराब रखवा दी जाती है। जहां कोर्ट के निर्देश पर ही उसका निस्ताण समय समय पर होता है। -घनश्याम मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed