फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arbitrariness done in the name of buying umbrella, now being covered up

छाता खरीद के नाम पर की गई मनमानी,अब की जा रही लीपापोती

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness done in the name of buying umbrella, now being covered up
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में आशा और आशा संगिनियों के लिए छाता देने की योजना में मनमानी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि अब मामला सामने आने पर जिम्मेदार लीपापोती करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में आशा और संगिनियों को एक-एक छाता दिया जाना है। इसके लिए, आठ लाख 90 हजार 400 रुपये में 4452 छाता की व्यवस्था करना है। इसमें एक छाता की कीमत 200 रुपये तय है। इसके लिए पिछले साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने सभी सीएमओ को पत्र जारी की थी। इसके क्रम में जनपद में 13 जनवरी को संगम इंटर प्राइजेज और एंजल इंटर प्राइजेस वाराणसी के नाम पर जेम पोर्टल से टेंडर आवंटित कर दिया। ऐसे में दोनों फर्मों को 445200-445200 रुपये में 2226-2226 छाता देने के लिए टेंडर उपलब्ध करा दिया गया। स्टोर प्रभारी व एसीएमओ डा. एससी वर्मा के मुताबिक, छाता की खरीदारी हो गई है। स्टोर रूम में रखा गया है। अभी वितरित हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, यह खरीद अधिसूचना के दौरान की गई है। साथ ही एक ही सामान की खरीदारी और एक ही दिन दो फर्मों को उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा होने लगा है। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। हालांकि सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि छाता नहीं खरीदा गया है और न ही बांटा गया है। टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed