फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Appeal to follow traffic rules breakers by giving flowers

यातायात नियम तोड़ने वालों को फूल देकर पालन करने की अपील

Sat, 28 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Appeal to follow traffic rules breakers by giving flowers
वाजिदपुर तिराहे पर बिना मास्क व हेलमेट लगाए जा रहे बाई सवार को गुलाब का फूल भेंट करते टीएसआई शिवब? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यातायात जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को यातायात पुलिस और एनसीसी कैडेटों ने सड़क पर नियमों का उलंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंटकर उन्हें जागरुक करने का प्रयास किया। यातायात पुलिस की इस अनूठी पहल से बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट लगाए चल रहे वाहन चालकों ने शर्मिंदगी महसूस की और वादा किया कि भविष्य में वे ऐसी गलती अब नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शहर के जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहे पर 98 बटालियन एनसीसी कैडेटों व यातायात कर्मियों ने बिना हेलमेट वह बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों ने संकल्प लिया कि आज के बाद वे बिना बिना सीटबेल्ट और बिना हेलमेट पहने कभी वाहन नहीं चलाएंगे। प्रभारी निरीक्षक यातायात वीरेंद्र कुमार बरवार, उप निरीक्षक यातायात मदन राव व सहायक उपनिरीक्षक यातायात नारायण सिंह व शिव बदन यादव तथा यातायात कर्मी सुरेंद्र तिवारी, मोहम्मद आजम सुहेल और एनसीसी के सुनील कुमार व शिवबर्ड थापा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed