{"_id":"626d83b8405624140362cbb7","slug":"appeal-to-district-panchayat-members-to-make-an-action-plan-soon-jaunpur-news-vns651092461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों को शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों को शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव देने की अपील
विज्ञापन
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत सदन की पहली बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष के अनुमोदन, ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञापन पट्ट व दीवार सहित अन्य प्रचार की उपविधि लागू करने सहित चार एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया, जिसे जिला योजना की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इन एजेंडे को सदन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। कुल 83 जिला पंचायत सदस्यों में से महज 70 सदस्य ही बैठक में मौजूद रहे। 51 सदस्यों ने ही कार्ययोजना का प्रस्ताव दिया। शेष सदस्यों को शीघ्र कार्य योजना का प्रस्ताव देने की अपील की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने कहा कि जिन सदस्यों ने कार्ययोजना का प्रस्ताव नहीं दिया है। वे शीघ्र प्रस्ताव बनाकर दे दें, जिससे जिले स्तर पर होने वाली जिला योजना की बैठक में उनके प्रस्तावों को रखा जा सके। इस दौरान 83 जिला पंचायत सदस्यों में से मात्र 70 सदस्यों ही मौजूद रहे। शेष 13 सदस्य बैठक में मौजूद नहीं रहे। 51 सदस्यों ने अपने -अपने कार्ययोजना का प्रस्ताव दिया। शेष 32 जिला पंचायत सदस्यों ने कार्ययोजना का प्रस्ताव नहीं दिया। उनको शीघ्र प्रस्ताव देने की अपील की गई। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशू ने भी सदस्यों से शीघ्र कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सदन में मौजूद अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सदस्यों की ओर से पूछे गए प्रश्न का जवाब दिया। बैठक में सभी अधिकारियों व ब्लाक प्रमुख सहित बाघ सिंह चौहान, महेंद्र यादव, अशोक यादव, अमरेश रतन सिंह, श्रुतिकृति सिंह, डा.सुनीता वर्मा आदि जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।