फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anyone who harms a true devotee of God is destroyed: Acharya Akhilesh Chandra

भगवान के सच्चे भक्त का अहित करने वाले का होता है विनाश : आचार्य अखिलेश चंद्र

Sat, 23 May 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anyone who harms a true devotee of God is destroyed: Acharya Akhilesh Chandra
खुटहन। त्रिकौलिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग को सुन भावविभोर हो उठी। व्यास पीठ से कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अखिलेश चंद्र मिश्र ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के सच्चे भक्त का अहित करने वाला अंततः स्वयं विनाश को प्राप्त होता है। उन्होंने होलिका दहन प्रसंग, राजा बलि की अतुलनीय दानशीलता और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा को आत्मिक शांति और धर्म जागरण का माध्यम बताया। इस अवसर पर पं. सत्य प्रकाश मिश्र, वैद्य हौसिला प्रसाद द्विवेदी, जीत बहादुर यादव, इंद्रपाल यादव, चंद्रपाल यादव, बिकास यादव, विपिन सिंह, त्रिलोकी दूबे, मनोज सिंह, मोती गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, राजकुमार सिंह, ओम दूबे, कृष्णा पंडित, अरनव दूबे, गोलू यादव, छोटू यादव, पंकज पांडेय, रोहित यादव, ओमप्रकाश दूबे, रामअकबाल पाल, विरजू पाल, उमेश गुप्ता, सुषमा यादव, मनसा गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed