फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anuraj lost his life due to negligence of Revenue Department

Jaunpur News: राजस्व विभाग की लापरवाही से गई अनुराज की जान

Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anuraj lost his life due to negligence of Revenue Department
कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की निर्मम हत्या के मामले में राजस्व विभाग समय पर गंभीरता दिखाता तो शायद वारदात न होती। मृतक के परिजनों ने शिकायत के बाद भी अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी लालता यादव और रामजीत यादव में वर्षों पुराना भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार रामजीत यादव के पक्ष ने कानूनगो, लेखपाल और थाने पर प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरीक्षण करने की गुहार लगाई। फिर भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। राजस्व टीम निष्पक्ष जांच की होती तो शायद घटना न घटती। मृतक के चचेरे भाई रामजस यादव ने बताया कि इस मामले में कई बार थाने पर भी प्रार्थना पत्र दिया गया था फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं डायल 112 के पुलिसकर्मियों के करीबी होने से भी आरोपी युवक का हौसला बढ़ने की गांव में चर्चा रही। हत्या का आरोपी रमेश यादव अक्सर डाॅयल 112 टीम के साथ दुकानों पर बैठकर गपशप करता था। मामले की ठीक से जांच हुई तो तहसील स्तर के अधिकारी भी बेनकाब हो सकते हैं। घटना के बाद मौके पर केराकत, जलालपुर एवं गौराबादशाहपुर थानों की फोर्स और करीब छह सब इंस्पेक्टर सुरक्षा के तहत तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed