{"_id":"57951d3d4f1c1b4e45c4bc3d","slug":"anti-snake-venom-after-the-death-of-two-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी स्नेक वेनम नहीं मिलने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी स्नेक वेनम नहीं मिलने से दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया में एंटी स्नेक वेनम (सांप डसने की सुई) न होने से शनिवार को एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम न होने पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी से की है।
बता दें कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव निवासी बशीर (28) पुत्र चंद्रबली शनिवार की रात में शौच के लिए गया था। इसी बीच उसे किसी सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारवाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एंटी स्नेक वेनम न मिलने से उसकी जान चली गई।
इसी रात नेवढ़िया बाजार निवासी चिंटू मोदनवाल के पुत्र निक्के मोदनवाल (05) बिस्तर पर सोया था उसी दौरान उसे किसी सांप ने डस लिया। दोनों के घर वाले उन्हें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
जहां बताया गया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं है। परिवारवाले दोनों को एक निजी चिकित्सालय ले गए पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, जफराबाद विधायक शचिंद्र नाथ त्रिपाठी ने सुई की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई है।