फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Answer sheets reached the district, evaluation will be done from 23

जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं, 23 से होगा मूल्यांकन

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets reached the district, evaluation will be done from 23
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंचने लगी हैं। मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा, जो दस दिन के भीतर खत्म कराना है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर मूल्यांकन सामग्री पर शिक्षकों को लेकर अभी तक नहीं आया है। माना जा रहा है बुधवार तक सामग्री जिले में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि मूल्यांकन के लिए सात केंद्र बना दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर मूल्यांकन होना है उनमें टीडी इंटर कॉलेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीआरपी इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज, जीजीआईसी, ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर को शामिल किया गया है। परीक्षकों को भी मूल्यांकन के लिए सूचना दे दी गई है, हालांकि अभी तक बोर्ड से चिट्ठी नहीं जारी हुआ है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी मूल्यांकन कराने के लिए निर्देश दे दिया गया है। मूल्यांकन 23 से शुरू कराकर 10 दिन के भीतर खत्म कराने का निर्देश जारी किया गया है। उसी हिसाब से मूल्यांकन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed