फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Answer sheets for board exams reached in four tehsils

चार तहसीलों में पहुंची बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets for board exams reached in four tehsils
जौनपुर। जिले की चार तहसीलों में रविवार को बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं। जीजीआईसी से उत्तर पुस्तिकाओं को तहसीलों में भेजने का काम शुरू हो गया। केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई बैठक में डीआईओएस ने कहा था कि 14 से 16 मार्च के बीच सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद 12 मार्च से कापियों का उठान शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

12 मार्च को बदलापुर और शाहगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। हालांकि जानकारी नहीं होने के कारण इन तहसीलों के तमाम केंद्र व्यवस्थापक कापियां नहीं उठा सके हैं। रविवार को मछलीशहर और मडि़याहूं तहसील क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। 14 मार्च को सदर और केराकत तहसील क्षेत्र में परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मंजूलता वर्मा ने बताया कि शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर और मडि़याहूं तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गई हैं, जो केंद्र उत्तर पुस्तिकाएं नहीं उठा पाए हैं, उन्हें बाद में उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐसे केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं बाद में दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च शुरू होनी हैं। जिले में 230 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पांच चरण में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों को पांच चरणों में भेजेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पहले लाट में 24, 25 और 26 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र की आपू र्ति 19 और 20 मार्च की जाएगी। 28, 29 और 30 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र दूसरे लाट में 23 और 24 मार्च को, 31 मार्च, 1 और चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तीसरे चरण में 27 और 28 मार्च को, 6,7 और 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र चौथे लाट में 2 और 3 अप्रैल को भेजे जाएंगे। 9, 11 और 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की आपूर्ति पांचवें लाट में चार और पांच अप्रैल को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव के निर्देश पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र का वितरण किया जा रहा है। 14 और 15 मार्च को प्रवेश पत्र का वितरण किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। - राजकुमार पंडित, डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed