{"_id":"69137e183540f885c90e5247","slug":"answer-sheets-are-being-sent-to-the-centers-in-puiv-jaunpur-news-c-20-1-vns1073-1185472-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि में केंद्रों पर भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि में केंद्रों पर भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं
Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
यूएस ट्यूटोरियल पर नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते छात्र। संवाद
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। पहले गाजीपुर जिले के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि पूर्व में बनाए गए केंद्रों पर ही परीक्षाएं होंगी या फिर कुछ नए महाविद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। फिलहाल पिछले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही हैं। सेमेस्टर परीक्षा में गाजीपुर और जौनपुर के कुल 604 महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।
इसमें जौनपुर के 222 और गाजीपुर के 362 महाविद्यालय शामिल हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के लिए एक माह का कार्यक्रम तैयार हुआ है। परीक्षाएं तीन पालियों में कराने की तैयारी है। प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने के कारण शुरू की परीक्षाएं दो पालियों में ही कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू हो रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं परीक्षा फार्म भरने के बाद शुरू कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए गाजीपुर और जौनपुर के सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का काम शुरू हो गया है। इसी सप्ताह सभी केंद्रों पर उत्तर पहुंच जाएंगी।