फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another youth injured in road accident also died

Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Another youth injured in road accident also died
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर बरगुदर स्थित सई नदी पुल के पास मंगलवार की रात में करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी रात में मौत हो गई। एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के डमरुआ गांव निवासी अनिल गौतम (28) व पवन तिवारी (20) मंगलवार की रात नौ बजे बाइक से जौनपुर जा रहे थे। अभी दोनों बरगुदर पुल के मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पवन तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। दो घंटे इलाज के बाद पवन ने भी रात में दम तोड़ दिया। सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। लोग रात में ही रोते बिलखते थाने पर पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल जाकर पंचनामा करवाया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह अज्ञात ट्रक चालक के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट--
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
सुजानगंज। क्षेत्र के पूरा कोदई निवासी नागेश मंगलवार की रात में बाइक से सुजानगंज चौराहे से अपने घर की तरफ जा रहे थे, उसी समय सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उनका दाहिना हाथ कट गया और पैर भी टूट गया। मौके पर पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके से चालक व ट्रक दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed